टाटा मोटर्स ने शेयर कैपिटल को कम करने के लिए रिकॉर्ड डेट 1 सितंबर को तय किया है। इस स्कीम को कंपनी एक्ट 2013 के सेक्शन 230 से 232 और अन्य प्रावधानों के तहत मंजूरी दी गई है और इसमें कंपनी के ‘A’ ऑर्डिनरी शेयर कैपिटल को कैंसिल किया जाएगा और इसके बदले नए ऑर्डिनरी शेयर जारी किए जाएंगे। इस पहल का मकसद टााट मोटर्स के कैपिटल स्ट्रक्चर को दुरुस्त करना और शेयरहोल्डर की वैल्यू बढ़ाना है
अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 10:24 PM