Maruti Suzuki Jimny 5 door : भारत की कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने देश में अपनी एसयूवी लाइन-अप को मजबूत करने के लिए दो नए एसयूवी लॉन्च किए हैं। ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी ने अपनी नई एसयूवी Fronx और Jimny 5-डोर से पर्दा हटाया है। नई Maruti Suzuki Jimny 5-डोर के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी आधिकारिक लॉन्च इस साल मई में होने की संभावना है। नई Jimny 5-डोर को दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। यहां हमने इस एसयूवी से जुड़ी तमाम जानकारियां दी हैं।
Jimny 5-डोर में 1.5-लीटर के-सीरीज़ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 103 बीएचपी और 134 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि Jimny में पुरानी K15B मोटर मिलती है न कि नई Maruti कारों में इस्तेमाल होने वाली K15C मिल। बेहतर ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए ट्रांसमिशन विकल्पों में ऑलग्रिप प्रो 4X4 सिस्टम के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4-स्पीड एटी शामिल है।
फीचर्स की बात करें तो नई Maruti Suzuki Jimny 5-डोर SUV में Android Auto और Apple CarPlay, Arkamys स्पीकर्स के साथ 9.0-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, कैमरे के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।
मारुति सुजुकी ने अपनी नई एसयूवी Jimny 5-डोर की बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप इस नई एसयूवी को खरीदना चाहते हैं तो 11000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इस एसयूवी की लंबाई चार मीटर से कम है और यह सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें ब्लूश ब्लैक रूफ के साथ सिजलिंग रेड, सिजलिंग रेड, ग्रेनाइट ग्रे, नेक्सा ब्लू, ब्लूश ब्लैक, पर्ल आर्कटिक व्हाइट और फ्लैगशिप कलर - काइनेटिक येलो व ब्लैक रूफ शामिल है।