जर्मन लग्जरी कार निर्माता, BMW ने भारत में 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी BMW मॉडल रेंज में 3.5% तक की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मटेरियल और लॉजिस्टिक कोस्ट, वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के प्रभाव और एक्सचेंज रेट को समायोजित करने के लिए प्राइस हाइक को लागू किया जाएगा। BMW, Audi, मर्सिडीज-बेंज की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने पहले ही इन कारणों से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है।
