Get App

Flying Electric Taxi: क्या भारत में आएगी उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी? चल रही है इस काम की तैयारी

ईप्लेन कंपनी के संस्थापक और सीईओ सत्य चक्रवर्ती ने कहा कि स्टार्टअप एक ईवीटीओएल (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग) विमान विकसित कर रहा है शुरुआत में यह तीन या चार सीटों वाला विमान होगा, जिसे एयर एम्बुलेंस में बदला जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2024 पर 11:25 PM
Flying Electric Taxi: क्या भारत में आएगी उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी? चल रही है इस काम की तैयारी
उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्स पर हो रहा है काम

देश में काफी वक्त से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम चल रहा है और बाजार में कई इलेक्ट्रिक व्हीकल मौजूद भी हैं। टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर में भी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मौजूद हैं और अलग-अलग कंपनियां इनकी बिक्री भी कर रही हैं। हालांकि अब इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल, भारत में अब एक कंपनी इलेक्ट्रिक टैक्सी पर काम कर रही है और ये कोई ऐसी-वैसी टैक्सी नहीं होगी बल्कि ये टैक्सी हवा में उड़ने वाली टैक्सी होगी। इसको लेकर अब प्रोटोटाइप पर भी काम किया जा रहा है।

भीड़भाड़ को कम करने के तरीके पर काम

चेन्नई स्थित स्टार्टअप ईप्लेन उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी पर काम कर रही है और अगले साल मार्च तक उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी का प्रमाणित प्रोटोटाइप विकसित करने की तैयारी कर रहा है। ईप्लेन शहरी भीड़भाड़ को कम करने के तरीकों पर काम कर रही है।

ड्रोन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें