CNG Cars Best Mileage: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी की कमर टूट गई है। ऐसे में लोग ईंधन के अन्य विकल्प तलाशने में जुट जाते हैं। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो CNG गाड़ियों या फिर इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी CNG कारों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे अच्छा माइलेज मिल सकता है। कुछ CNG कारें तो ऐसी हैं, जो कि सिर्फ 75 रुपये में 35 किलोमीटर तक का माइलेज देती हैं।
लंबी दूरी के लिए Celerio CNG बेहतर
CNG कारों में Maruti Suzuki India का दबदबा बना हुआ है। मारुति सेलेरियो सबसे पॉपुलर मॉडल में से एक है। सेलेरियो देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार होने के साथ-साथ CNG कार भी है। ये एक किलोग्राम CNG में 35.60 किमी का माइलेज देती है।
75 रुपये में 25 किमी का माइलेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में CNG की कीमत 75.61 रुपये प्रति किलो ग्राम है। ऐसे में फैक्ट्री फिटेड CNG किट (factory-installed CNG kit) वाली मारुति सेलेरियो सही मायने में 75 रुपये में 35 किमी का माइलेज देती है। इसकी कीमत 6.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति की एक और कार Maruti S-Presso CNG भी माइलेज के मामले में बेहतर है। ये किलोग्राम गैस में 31.2 किमी का माइलेज देती है। इसकी कीमत 5.38 लाख रुपये से शुरू होती है।
देश की सबसे सस्ती कार Maruti Alto के CNG वेरिएंट की कीमत 5.03 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार एक किलोग्राम CNG में 31.59 किलोमीटर का जबरदस्त माइलेज देती है।
मारुति सेलेरियो की तरह ही कंपनी की एक और हैचबैक कार Maruti WagonR CNG माइलेज के मामले में किसी से कम नहीं है। ये एक किलोग्राम CNG में 34.05 किमी का माइलेज देती है। इसकी कीमत 6.42 लाख रुपये से शुरू होती है।