FADA sales data : नवंबर में फास्ट लेन में रही रिटेल ऑटो बिक्री, टॉप गियर में रहे पैसेंजर व्हीकल और टू-व्हीलर

Vehicle sales : नवंबर 2023 में कुल रिटेल बिक्री में सालाना 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और ये 28,54,242 यूनिट पर रही।, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह बिक्री 24,09,535 यूनिट रही थी। नबंर 2023 में यात्री वाहन की रिटेल बिक्री एक साल पहले की इसी अवधि को 3,07,550 इकाइयों की तुलना में बढ़कर 3,60,431 इकाई रही है। इसमें सालाना आधार पर 17 फीसदी का बढ़त हुई है

अपडेटेड Dec 06, 2023 पर 5:39 PM
Vehicle sales : नवंबर 2023 में कुल रिटेल बिक्री में सालाना 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और ये 28,54,242 यूनिट पर रही।, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह बिक्री 24,09,535 यूनिट रही थी

FADA sales data : नवंबर 2023 में ऑटोमोटिव सेक्टर की रिटेल बिक्री अब तक के उच्चतम स्तर पर रही है। इस अवधि में ऑटो रिटेल बिक्री 28.54 लाख यूनिट तक पहुंच गई। पैसेंजर वाहन और दोपहिया सेगमेंट में अब तक का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन देखने को मिला है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक इंडस्ट्री के BS-IV से BS-VI उत्सर्जन मानदंडों में शिफ्ट होने के दौरान, कुल रिटेल बिक्री मार्च 2020 में बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई। बता दें कि मार्च 2020 में 25.69 लाख वाहन बेचे गए थे।

टू व्हीलर और पैसेंजर व्हीकल में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन

नवंबर के दौरान, दोपहिया वाहनों की बिक्री 22.47 लाख इकाइयों की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई, जो मार्च 2020 में बनाए गए 20.7 लाख इकाइयों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई है। इसी तरह, यात्री वाहनों (पीवी) या कारों की बिक्री 3.6 लाख इकाइयों के शिखर पर पहुंच गई, जो कि अक्टूबर 2022 में बने 3.57 लाख यूनिट के पिछला रिकॉर्ड हाई से भी ज्यादा है।


FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दोपहिया वाहन कटेगरी में इस महीने ऑटो रिटेल में सेल्स में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। दीपावली के "त्योहारी उत्साह" से उत्साहित होकर, ऑल-टाइम हाई रिटेल बिक्री देखने को मिली है। कृषि आय में बढ़त के कारण ग्रामीण मांग में मजबूत बढ़त देखने को मिली है"।

सिंघानिया ने आगे कहा, "नए प्रोडक्ट लॉन्च और बेहतर मॉडल की सप्लाई ने बाजार के ग्रोथ को और बढ़ावा दिया। इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में भी उत्साहजनक बढ़त देखने को मिली।"

Market Outlook : निफ्टी 20950 के आसपास हुआ बंद, जानिए 7 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

ओवरऑल ग्रोथ

नवंबर 2023 में कुल रिटेल बिक्री में सालाना 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और ये 28,54,242 यूनिट पर रही।, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह बिक्री 24,09,535 यूनिट रही थी।

नबंर 2023 में यात्री वाहन (पीवी) की रिटेल बिक्री एक साल पहले की इसी अवधि को 3,07,550 इकाइयों की तुलना में बढ़कर 3,60,431 इकाई रही है। इसमें सालाना आधार पर 17 फीसदी का बढ़त हुई है। इसी तरह, दोपहिया वाहनों का रजिस्टेशन 21 फीसदी बढ़कर 22,47,366 इकाई पर रहा है जो पिछले साल नवंबर में 18,56,108 इकाई था। तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने बढ़कर 99,890 इकाई हो गई, जो नवंबर 2022 की तुलना में 23 फीसदी ज्यादा है।

हालाकि, नवंबर में ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी घटकर 61,969 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 78,720 थी थी। इसी तरह, कमर्शियल वाहन की रिटेल बिक्री में नवंबर में साल-दर-साल आधार पर 2 फीसदी की गिरावट के साथ 84,586 यूनिट रही। सिंघानिया ने बताया कि बाजार के खराब सेंटिमेंट के कारण नवंबर 2023 कमर्शियल वाहन सेगमेंट के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।