हीरो लेक्ट्रो (Hero Lectro) ने अपने 5 मॉडल पर दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (Delhi EV Policy) के तहत सब्सिडी लागू करने का ऐलान किया है। इससे राजधानी दिल्ली में इन मॉडल की प्रभावी कीमत 15,000 रुपये तक कम हो सकती है। बता दें कि हीरो लेक्ट्रो, हीरो साइकल्स लिमिटेड की ई-साइकल ब्रांड (Hero Cycles Ltd) है।
