देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने नए साल में अपने दोपहिया वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वह 4 जनवरी, 2022 से अपने दोपहिया वाहनों के दाम बढ़ाएगी।
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने नए साल में अपने दोपहिया वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वह 4 जनवरी, 2022 से अपने दोपहिया वाहनों के दाम बढ़ाएगी।
हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि 4 जनवरी से उसके दोपहिया वाहनों की एक्स-शोरूम कीमतें 2,000 रुपये तक बढ़ जाएंगी। कंपनी ने कहा कि कहते हुए कि कमोडिटी की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी आवश्यक हो गया था। हीरो मोटोकॉर्प ने यह भी कहा कि बढ़ोतरी की मात्रा मॉडल और बाजार पर तय होगा।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "हीरो मोटोकॉर्प 4 जनवरी, 2022 से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कमोडिटी की कीमतों बढ़ने से लागत बढ़ गई है, जिसके असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी आवश्यक हो गया है।"
बता दें कि पिछले छह महीनों में हीरो मोटोकॉर्प के दोपहिया वाहनों की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने इससे पहले 1 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद 20 सितंबर को भी इसमें 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी।
इससे पहले की दोनों बढ़ोतरी के दौरान भी हीरो मोटोकॉर्प ने कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला दिया था। हीरो मोटोकॉर्प के अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), रेनॉ (Renault), टाटा मोटर्स (Tata Motors), होंडा कार्स (Honda Cars) और टोयोटा (Toyata) समेत अन्य वाहन निर्माताओं ने भी जुलाई-अगस्त की अवधि में कीमतें बढ़ाई थीं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।