Get App

Hero MotoCorp की बाइक और स्कूटर 4 जनवरी से हो जाएगी महंगी, 6 महीने में तीसरी बार दाम बढ़ाएगी कंपनी

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp नए साल में अपने दोपहिया वाहनों की कीमतें बढ़ाने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2021 पर 4:57 PM
Hero MotoCorp की बाइक और स्कूटर 4 जनवरी से हो जाएगी महंगी, 6 महीने में तीसरी बार दाम बढ़ाएगी कंपनी
4 जनवरी से महंगी हो जाएगी Hero MotoCorp की बाइक और स्कूटर

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने नए साल में अपने दोपहिया वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वह 4 जनवरी, 2022 से अपने दोपहिया वाहनों के दाम बढ़ाएगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि 4 जनवरी से उसके दोपहिया वाहनों की एक्स-शोरूम कीमतें 2,000 रुपये तक बढ़ जाएंगी। कंपनी ने कहा कि कहते हुए कि कमोडिटी की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी आवश्यक हो गया था। हीरो मोटोकॉर्प ने यह भी कहा कि बढ़ोतरी की मात्रा मॉडल और बाजार पर तय होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हीरो मोटोकॉर्प 4 जनवरी, 2022 से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कमोडिटी की कीमतों बढ़ने से लागत बढ़ गई है, जिसके असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी आवश्यक हो गया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें