इस SUV ने देश की सड़कों पर मचा दिया धमाल, खरीदने वालों की लगी लाइन

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV मारुति सुजुकी ब्रेजा को 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया। यह भारतीय सड़कों पर सबसे ज्यादा पसंदीदा कार बन गई है

अपडेटेड Nov 30, 2022 पर 2:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मारुति सुजुकी ब्रेजा के बेस मॉडल ब्रेजा एलएक्सआई (‌Brezza LXI) की एक्स शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस 9,01,309 रुपये है।

मारुति सुजुकी की ब्रेजा भारतीय सड़कों पर सबसे ज्यादा पसंदीदा कार बन गई है। सुजुकी के नए मॉडल के लॉन्च होने के सिर्फ 2 महीने के भीतर 1 लाख लाख से ज्यादा बुकिंग ऑर्डर मिल गए हैं। मारुति ब्रेजा को LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे 4 ट्रिम लेवल के कुल 11 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। भारत में टाटा नेक्सॉन की बादशाहत खत्म करने वाली ब्रेजा को हाल ही में अपडेट किया गया है और अब यह बेहतर लुक और फीचर्स के साथ आ गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक, ब्रेजा सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है।

इसने सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आने वाली कई पॉपुलर कारों को पीछे छोड़ दिया है। ब्रेजा के आकर्षक फीचर्स ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं यही वजह है कि सितंबर 2022 में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में शामिल हो गई। ब्रेजा ने टाटा नेक्सन को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है।

लोगों को पसंद आई SUV


पिछले कुछ सालों में SUV भारतीय यूजर्स के लिए पसंदीदा कार कैटेगरी में शामिल हो गई है। साल 2015-16 के मुकाबले 2021-22 में सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट दोगुना से अधिक हो गया है। मारुति सुजुकी ने इस सेगमेट में बाजी मारी है। मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता की लिस्ट में पहले नंबर पर बनी हुई है। सितंबर महीने में मारुति सुजुकी ने ब्रेजा की 15,445 यूनिट्स बेची है। वहीं सितंबर 2021 में 1,874 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इतना ही नहीं, कंपनी ने हाल ही में इसका फेसलिफ्ट मॉडल भी मार्केट में लॉन्च किया है। कीमत 7.99 लाख रुपये से 13.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Electric Vehicles: Nissan भारत में लॉन्च करने जा रही बेहद सस्ती नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार, जानिए पूरी डिटेल

फीचर्स

अब बात करें 2022 मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा के अंदर मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्राइवर डिस्प्ले, जिसमें ड्राइव मोड और फ्यूल टैंक इंडिकेटर जैसे कई चीजें देखी जा सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।