मारुति सुजुकी की ब्रेजा भारतीय सड़कों पर सबसे ज्यादा पसंदीदा कार बन गई है। सुजुकी के नए मॉडल के लॉन्च होने के सिर्फ 2 महीने के भीतर 1 लाख लाख से ज्यादा बुकिंग ऑर्डर मिल गए हैं। मारुति ब्रेजा को LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे 4 ट्रिम लेवल के कुल 11 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। भारत में टाटा नेक्सॉन की बादशाहत खत्म करने वाली ब्रेजा को हाल ही में अपडेट किया गया है और अब यह बेहतर लुक और फीचर्स के साथ आ गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक, ब्रेजा सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है।
