Get App

मारुति सुजुकी को हरियाणा के सोनीपत में नए प्लांट लगाने की मिली मंजूरी - मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के सीएम ने कहा है कि मारुति सुजुकी को 900 एकड़ जमीन में नए प्लांट की मंजूरी दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2021 पर 1:03 PM
मारुति सुजुकी को हरियाणा के सोनीपत में नए प्लांट लगाने की मिली मंजूरी - मनोहर लाल खट्टर
मारुति सुजुकी का प्लांट (File Photo)

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि देश की दिग्गज ऑटो मोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को सोनीपत के खरखोदा (Kharkhoda) इलाके में 900 एकड़ से अधिक जमीन पर एक नया प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी गई है। खट्टर ने हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन केंद्र (Enterprises Promotion Center) की मीटिंग की अध्यक्षता करने के दौरान इस बात की जानकारी दी है

खट्टर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, सोनीपत के खरखोदा इलाके में करीब 900 एकड़ जमीन पर मारुति का नया प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे मारुति का प्रोडक्शन और बढ़ेगा, जिससे राज्य में ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने कहा कि खरखोदा में करीब 900 एकड़ जमीन पर संयंत्र लगाने के लिए मारुति के साथ चल रही बातचीत को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया।

इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से कंपनी को 15 साल के लिए स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स (State goods and services tax - SGST ) Reimbursement दिया गया है। इसके अलावा कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने पर खास तौर से फोकस करेगी। इस बीच एक अन्य कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप की ग्रासिम पेंट्स (Grasim Paints) अपना प्लांट लगाएगी। सीएम ने कहा कि पहले इस प्लांट को लगाने के लिए रोहतक में बातचीत चल रही थी। लेकिन किन्ही कारणों से कंपनी मैनजमेंट इस प्लांट को पानीपत में लगाना चाहता है। इस प्लांट के एक्सचेंज में कुछ नई शर्तों को जोड़ा गया है। इस कंपनी को भी पालिसी अनुसार छूट दे दी गई है। यह प्यांट 70 एकड़ भूमि पर लगाया जाएगा। सीएम ने बताया कि एक अन्य प्रोजेक्ट रेलवे के पा‌र्ट्स बनाने का भी आया है जिस पर बातचीत शुरू हुई है। यह प्रोजेक्ट रोहतक में लगाया जाएगा।

प्रदूषण के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि न केवल दिल्ली NCR में बल्कि राज्य के शहरों और गांवों में भी प्रदूषण कम किया जाए। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा गंभीर कोशिश की जा रही है। खट्टर ने कहा कि किसानों को खेती से जुड़े उपकरण सब्सिडी पर मुहैया कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पराली जलाने के मामलों में काफी कमी आई है। हरियाणा में पराली जलाने के 183 मामले सामने आए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें