Maruti Suzuki : कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) अपने दो मॉडलों Ertiga और Ignis की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। मारुति सुजुकी Ertiga भारत में अब 15,000 रुपये महंगी हो गई है। नतीजतन, इसकी कीमत अब 8.64 लाख से 13.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसी तरह मारुति सुजुकी इग्निस भी 2,000 रुपये महंगी हो गई है। इसके बेस BS6-2 मॉडल की शुरुआती कीमत अब 5.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, टॉप मॉडल की कीमत 8.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
