Nissan Motor ने अमेरिका में अचानक 3 लाख से ज्यादा SUVs को बाजार से वापस लिया, जानिए क्यों

जापान की ऑटो मेकर कंपनी के उत्तरी अमेरिकी डिवीजन ने कहा है कि साल 2013 और साल 2016 के बीच बनाए गए 322,671 वाहनों को वापस मंगाने का फैसला किया है

अपडेटेड Jun 29, 2022 पर 10:43 AM
निसान कंपनी ने कहा है कि सेकेंडरी हुड लैच पर गंदगी और धूल जमा होने के चलते हुड बंद होने पर भी खुल सकता है।

निसान मोटर (Nissan Motor) के ग्राहकों के लिए अमेरिका से बुरी खबर आई है। कंपनी ने यहां पर अपनी 3 लाख से ज्यादा SUV को रिकॉल किया है। इन गाड़ियों में हुड (hood) यानी बोनट के अचानक खुलने की समस्या आ रही है। हुड खुलने के बाद ड्राइवर के सामने आ जाता है। जिससे उसे सामने का दिखाई देना बंद हो जाता है। लिहाजा एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस जापानी ऑटोमेकर की नॉर्थ अमेरिका डिविजन (North American division) ने कहा कि उसने 2013 और 2016 के बीच तैयार की गईं 322,671 पाथफाइंडर (Pathfinder) कार को बाजार से वापस मंगायाा है। ।

कंपनी कर रही है कुछ उपाय

अमेरिकी रेगुलेटरी बॉडी (US regulatory body) में एक फाइलिंग में निसान कंपनी ने कहा है कि सेकेंडरी हुड लैच पर गंदगी और धूल जमा होने के चलते हुड बंद होने पर भी खुल सकता है। संभावित रूप से यह बिना किसी चेतावनी के खुल जाता है। निसान ने कहा है कि इस समस्या से निपटने के लिए कुछ उपाय किए जा रहे हैं। कंपनी आज यानी बुधवार को इस अंतरिम नोटिफिकेशन (interim notifications) जारी करेगी।

Kia Carens: 7-सीटर Kia Carens की मिली पहली झलक, जानिए फीचर्स और पूरी डिटेल्स


जानिए क्या है रिकॉल

जब कोई कंपनी अपने बेचे गए प्रोडक्ट को वापस मंगाती है, तो इसे रिकॉल कहते हैं। कोई भी कंपनी अपने अपने प्रोडक्ट के बारे में रिकॉल का फैसला तब करती है, जब उसके प्रोडक्ट में कोई खराबी होती है। रिकॉल की प्रोसेस के दौरान वो प्रोडक्ट की खराबी को दुरुस्त करना चाहती है। ताकि भविष्य में प्रोडक्ट को लेकर ग्राहक को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इन मामलों में ग्राहकों कोई पेमेंट नहीं करना होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।