Nissan year-end discounts: इन मॉडल्स में मिल रही है 1 लाख रुपये तक की छूट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

साल के आखिरी महीने में अगर आप निसान की कार खरीद रहे हैं तो आपको बंपर छूट मिलेगी और लाखों रुपये का फायदा होगा

अपडेटेड Dec 16, 2021 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
दिसंबर में भारी छूट

Nissan year-end discounts: अगर आप साल के आखिरी महीने में कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस समय निसान ने अपने ग्राहकों के लिए कई मॉडलों में भारी छूट दे रही है। कंपनी ने अपने मॉडल में 40,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट से लेकर, एक्सचेंज बेनिफिट और कार्पोरेट बेनिफिट शामिल है। ऑफर का फायदा 31 दिसंबर 2021 या स्टॉक खत्म होने तक ही लिया जा सकता है।

Nissan Kicks दो इंजन आप्शंस - 1.3L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L NA पेट्रोल के साथ यह कार मौजूद है। 1.3L टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली कार की बात करें तो इसमें 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 70,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस ऑफर किया जा रहा है। ऑनलाइन बुक करने पर इसमें 5,000 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा।

वहीं, 1.5L NA पेट्रोल इंजन वाली कार की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 का कैश बेनिफिट, 10,000 का कॉरपोरेट बोनस और ऑनलाइन बुक करने पर 5,000 रुपये का बोनस दिया जा रहा है।


Nissan Magnite

Magnite भारतीय बाजार में ब्रांड की सबसे नई पेशकश है। यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हालांकि कंपनी ने इस पर कोई छूट नहीं दी है।

जनवरी से महंगी हो जाएंगी TOYOTA Kirloskar की गाड़ियां, जानिए वजह

Datsun Go & Go+

Datsun Go and Go+ निसान की ज्यादा किफायती पेशकश हैं। इसे डैटसन बैज के साथ बेचा जाता है। इसके किसी भी मॉडल पर 40,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। इस डिस्काउंट में 20,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 20,000 रुपये तक का डीलर-स्पेसिफिक ऑफर शामिल है।

Datsun Redi-GO

Datsun redi-GO निसान का सबसे किफायती प्रोडक्ट (affordable product) है। अगर डिस्काउंट की बात करें तो इसमें 40,000 रुपये तक की छूट के साथ इसे खरीदा जा सकता है। इस पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा, 25,000 रुपये के डीलर-एंड डिस्काउंट का फायदा भी उठाया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।