Range Rover Sport: नई रेंज रोवर स्पोर्ट की डिलीवरी भारत में शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स

Range Rover Sport: बाजार में नई रेंज रोवर स्पोर्ट के पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मुहैया कराए गए हैं। यह डायनेमिक SE, डायनमिक HSE और ऑटोबायोग्राफी समेत तीन ट्रिम्स में उपलब्ध हैं। लैंड रोवर की कारें भारत में 21 शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में 25 आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध हैं

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 9:35 AM
नई रेंज रोवर की कीमत भारत में 1.64 करोड़ रुपये से शुरू होती है। यह एक्स-शोरूम कीमत है

Range Rover Sport: जगुआर लैंड रोवर इंडिया (Jaguar Land Rover India) ने देश में नई रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह डायनममिक SE (Dynamic SE), डायनिमक HSE (Dynamic HSE) और ऑटोबायोग्राफी (Autobiography) नाम के 3 ट्रिम्स में मुहैया कराई गई है। जबकि एक फर्स्ट एडीशन की बिक्री प्रोडक्शन के पहले साल में की जाएगी। लैंड रोवर वाहन भारत में 21 शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में 25 आउटलेट्स के जरिए मुहैया कराए गए हैं। इस तीसरी जेनरेशन की नई रेंज रोवर स्पोर्ट से पहले वाले मॉडल के मुकाबले कई नए बदलाव किए गए हैं। इसकी कीमत भारत में 1.64 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

नई रेंज रोवर में छोटे ओवरहैंग्स और बड़े पहिए हैं। इसे एमएलए-फ्लेक्स प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें LED DRLs के साथ स्लिम ऑल हेडलैंप, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, स्लिम LED टेललैंप्स दिए गए हैं।

कीमत और फीचर्स


नई 2023 Range Rover Sport के बेस SE वैरिएंट की कीमत 1.64 करोड़ रुपये है। डायनिमक HSE 3.0 D 1.71 करोड़ रुपये, ऑटोबयोग्राफी 3.0 D 1.81 करोड़ रुपये, पहला एडिशन 3.0 D 1.84 करोड़ रुपये तक जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। रेंज रोवर स्पोर्ट में 3.0-लीटर डीजल इंजन है जो 346bhp और 700 Nm का टार्क जनरेट करता है। वहीं 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन में यह 394bhp पावर और 550Nm का टार्क जनरेट करता है। नई रेंज रोवर स्पोर्ट डायनामिक एसई, डायनामिक एचएसई और ऑटोबायोग्राफी स्पेसिफिकेशंस में उपलब्ध है। नई रेंज रोवर स्पोर्ट का इंटीरियर आधुनिक है जिसमें ज्यादा स्पेस है,शानदार फीचर्स के साथ कनेक्टिविटी मिलती है।

Electric Vehicles: Nissan भारत में लॉन्च करने जा रही बेहद सस्ती नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार, जानिए पूरी डिटेल

अन्य खासियत

नई रेंज रोवर स्पोर्ट में 13.1 इंच का Pivi प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो नेविगेशन से लेकर मीडिया और वाहन सेटिंग्स तक सब कुछ कंट्रोल करता है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी (Rohit Suri) ने कहा कि नई रेंज रोवर स्पोर्ट को कंपनी के 17 साल के शानदार लंबे अनुभव के आधार पर बनाया गया है। तीसरी जेनरेशन के इस मॉडल में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।