Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी जून में होगी शुरू, Ola S1 को देगा टक्कर

यह स्कूटर 0-40 से 2.95 सेकेंड से भी कम समय में 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकता है

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 2:06 PM
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर

सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने घोषणा की है कि उसके फ्लैगशिप स्कूटर सिंपल वन (Simpe One) की डिलीवरी जून 2022 से शुरू होगी। कंपनी को अब तक 30,000 से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी का दावा है कि सिंपल वन ईको मोड में 203 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज और पूरी तरह चार्ज बैटरी के लिए IDC में 236 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देता है। यह स्कूटर 0-40 से 2.95 सेकेंड से भी कम समय में 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकता है।

भारत में सिंपल वन का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 (Ola S1 electric Scooter) से होगा। यह सबसे बड़े 30L बूट स्पेस और स्मार्ट डैशबोर्ड जैसी सुविधाओं के साथ आता है और ग्राहकों को आश्चर्यचकित करने के लिए और भी बहुत कुछ है।

साइडों पर विंगलेट्स के साथ एंगुलर शार्प डिजाइन, स्लीक बॉडी स्ट्रक्चर, स्पोर्टी लुक, आगे और पीछे दोनों तरफ इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर अपनी शुरुआत से ही ग्राहकों का दिल जीत रहे हैं।


सिंपल वन का प्रोडक्शन तमिलनाडु के होसुर में स्थित निर्माण इकाई के पहले चरण में किया जाएगा, जिसकी सालाना क्षमता 1 मिलियन यूनिट तक होगी। कारखाना वर्तमान में बड़े पैमाने पर निर्माण के लिए तैयार हो रहा है और आने वाले हफ्तों में चालू हो जाएगा।

Kia Carens की बुकिंग नए साल में 14 जनवरी से होगी शुरू, जानिए कार की खूबियां

 

कंपनी ने तमिलनाडु के धर्मपुरी में एक दूसरा प्लांट भी चालू किया है, जो 600 एकड़ में फैला होगा और इसकी क्षमता सालाना 12.5 मिलियन यूनिट होगी।

सिंपल एनर्जी ने हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-इंदौर (IIT इंदौर) के साथ एक एडवांस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने की घोषणा की है। इस एसोसिएशन का मकसज अपने सभी प्रोडक्टस में बैटरी मॉड्यूल की सुरक्षा, निर्भरता और जीवन काल में सुधार करना था।

सिंपल वन की कीमत 1, 09,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है और इसे केवल कंपनी की वेबसाइट पर 1947 रुपए में प्री-बुक किया जा सकता है। सिंपल एनर्जी के फाउंडक और CEO सुहास राजकुमार ने कहा, "हम समझते हैं कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य है और दोपहिया वाहन जनता का वाहन है।"

उन्होंने कहा, "यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में क्रांति लाने और लोगों के लिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस को वहनीय और सुलभ बनाने के हमारे दृष्टिकोण का एक हिस्सा है। हम सिंपल वन पर बाजार की प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "सिंपल वन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक इस इंडस्ट्री में हमारे भविष्य को परिभाषित और सक्षम करेगी। हमारे पास अपने प्रोडक्ट्स के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट, डिजाइनिंग और इंजीनियरिंग का संचालन करने वाले भारत के कुछ बेहतरीन दिमाग हैं, और हमें विश्वास है कि सिंपल वन ग्राहकों की अपेक्षाओं को पीछे छोड़ देगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।