Czech ऑटोमेकर Skoda ने आखिरकार आज भारत में Slavia को लॉन्च कर दिया है। Skoda Slavia को पांच कलर ऑप्शन और तीन ट्रिम्स, एक्टिव, स्टाइल और कम्फर्ट में लॉन्च किया गया है। स्कोडा Slavia के लॉन्च की घोषणा के साथ आज प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। यह Slavia की ग्लोबल लॉन्चिंग थी।
प्रीमियम मिडसाइज़ 5 डोर सेडान में लॉन्ग व्हील बेस, 16 इंच के अलॉय व्हील, वर्टिकल क्रोम फ्रंट ग्रिल, एल शेप की हेडलाइट्स और चौड़े एयर इनलेट के साथ बंपर है।
स्कोडा ऑटो के सीईओ थॉमस शेफर ने कहा, "SLAVIA भारतीय बाजार में एक नए युग की शुरूआत करेग। हम SLAVIA और KUSHAQ के साथ अपनी सेल में बेहतरीन बढ़ोतरी करना चाहते हैं। हमारा व्यापक लक्ष्य स्कोडा को भारत में लीडिंग यूरोपीय ब्रांड के रूप में विकसित करना है।"
स्कोडा स्लाविया छह एयर बैग के साथ दो इंजन फॉर्मेट 1.0 TSI और 1.5 TSI में आती है। एक लीटर का तीन सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन 113 bhp की पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6 स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है।
बड़ा 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन 150 bhp की पावर और 250 Nm का टार्क जनरेट करता है। यह छह-स्पीड मैनुअल और सात-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है।
इंटीरियर में एक नया 10 इंच का डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम और कॉकपिट में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। कार का निचला फ्रंट सेक्शन एक हेक्सागोनल स्कोडा ग्रिल को हाइलाइट करता है, इसमें एल-शेप की डे-टाइम चलने वाली लाइट स्ट्रिप है।
सेडान की रूफलाइन पीछे की ओर झुकी हुई है, जहां यह बूट लिड में मिल जाती है। इसके अलावा, दोनों तरफ के रिफ्लेक्टर गाड़ी की चौड़ाई पर जोर देते हैं। सिग्नेचर सी-आकार की स्कोडा लाइट्स डिज़ाइन की विशेषता, टेललाइट्स को दो हिस्सों बांचा गया और बूट लिड में एक्सटेंड किया गया है।
कंपनी ने कहा कि स्कोडा स्लाविया स्थानीय रूप से विकसित और प्रोड्यूस्ड MQB‑A0-IN प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिसे नए, सख्त सुरक्षा और इमिशन स्पेसिफिकेशन को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।