Get App

Skoda ने भारत में लॉन्च की नई Slavia, जानें प्रीमियम मिडसाइज सेडान के फीचर्स और कीमत

Skoda Slavia के लॉन्च की घोषणा के साथ आज प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। यह Slavia की ग्लोबल लॉन्चिंग है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2021 पर 5:22 PM
Skoda ने भारत में लॉन्च की नई Slavia, जानें प्रीमियम मिडसाइज सेडान के फीचर्स और कीमत
Skoda Slavia Launch (FILE)

Czech ऑटोमेकर Skoda ने आखिरकार आज भारत में Slavia को लॉन्च कर दिया है। Skoda Slavia को पांच कलर ऑप्शन और तीन ट्रिम्स, एक्टिव, स्टाइल और कम्फर्ट में लॉन्च किया गया है। स्कोडा Slavia के लॉन्च की घोषणा के साथ आज प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। यह Slavia की ग्लोबल लॉन्चिंग थी।

प्रीमियम मिडसाइज़ 5 डोर सेडान में लॉन्ग व्हील बेस, 16 इंच के अलॉय व्हील, वर्टिकल क्रोम फ्रंट ग्रिल, एल शेप की हेडलाइट्स और चौड़े एयर इनलेट के साथ बंपर है।

स्कोडा ऑटो के सीईओ थॉमस शेफर ने कहा, "SLAVIA भारतीय बाजार में एक नए युग की शुरूआत करेग। हम SLAVIA और KUSHAQ के साथ अपनी सेल में बेहतरीन बढ़ोतरी करना चाहते हैं। हमारा व्यापक लक्ष्य स्कोडा को भारत में लीडिंग यूरोपीय ब्रांड के रूप में विकसित करना है।"

स्कोडा स्लाविया छह एयर बैग के साथ दो इंजन फॉर्मेट 1.0 TSI और 1.5 TSI में आती है। एक लीटर का तीन सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन 113 bhp की पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6 स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें