Suzuki E-Scooter: आज लॉन्च होगा सुजुकी का इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिल सकते हैं ये फीचर

जापानी ऑटोमेकर अपने ई-स्कूटर के लॉन्च के साथ अपने गियर को ग्रीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी में शिफ्ट करने के लिए तैयार है

अपडेटेड Nov 18, 2021 पर 2:57 PM
सुजुकी के ई-स्कूटर की पहली झलक (FILE)

भारत में EV सेगमेंट अब काफी जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में आज सुजुकी मोटरसाइकिल (Suzuki Motorcycle) पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर की अपनी नई रेंज लॉन्च कर रही है। इससे कंपटीशन अब कड़ा होता जा रहा है, लेकिन यह खरीदारों के लिए अच्छा है क्योंकि उनके पास ज्यादा ऑप्शंस होंगे।

Yamaha ने लॉन्च की नई TMax स्कूटर, जानें सभी अहम डिटेल

जापानी ऑटोमेकर अपने ई-स्कूटर के लॉन्च के साथ अपने गियर को ग्रीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी में शिफ्ट करने के लिए तैयार है। मिंट के मुताबिक, स्कूटर के नाम और फीचर का अनुमान लगाया गया है लेकिन अभी भी यकीन नहीं है कि आज लॉन्च होने वाला ये फाइनल प्रोडक्ट आखिर कैसा दिखेगा।

सुजुकी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज की कुछ जानकारियां:


- वे फीचर रिच होंगे। बॉडी डिज़ाइन में आकर्षक रंगों के साथ मॉडर्न LED हेडलाइट होगी।

- टॉप लिमिट एक बार की फुल चार्जिंग के बाद 100 से 120 किलोमीटर होने की उम्मीद है।

- इसकी कीमत Ola S1 और S1 Pro से कंपिटेटिव होगी।

- सुजुकी मोटरसाइकिल की कीमत 1.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।

- इसमें एडवांस फीचर्स और राइड कंट्रोल के साथ डिजिटल कंसोल होगा।

- इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ भी शामिल होगा।

- इलेक्ट्रिक स्कूटर में पर्याप्त लगेज स्पेस होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।