Tata Nexon EV Max: टाटा की इस नई SUV की खासियत क्या आप जानते हैं!

Tata Nexon EV Max: इस गाड़ी की टॉप स्पीड की बात करें तो, यूजर्स इसे 140 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर चला सकते हैं

अपडेटेड May 17, 2022 पर 12:07 PM
Tata Nexon EV Max पिछले कुछ साल में ब्रांड की सबसे सफल कार रही है

Tata Nexon EV Max: यह सब जानते हैं कि Tata Nexon EV Max पिछले कुछ साल में ब्रांड की सबसे सफल कार रही है। यह ना सिर्फ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली EV है बल्कि इसने SUV कैटेगरी में Hundai को भी पीछे छोड़ा है। पहले इस कैटेगरी पर क्रेटा का दबदबा था।

जानें इस कार के सभी फीचर्स और कीमत

नई Nexon EV Max में 40.5 kWh लीथियम आयन बैटरी दी गई है जो अपने पुराने वेरिएंट की तुलना में 33 फीसदी ज्यादा बैटरी कैपिसिटी की सुविधा देती है। ये सिंगल चार्ज पर 437 किमी की एआरएआई-प्रमाणित रेंज देने में सक्षम है। वहीं इस गाड़ी की टॉप स्पीड की बात करें तो, यूजर्स इसे 140 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर चला सकते हैं। कार की इलेक्ट्रिक मोटर 143 पीएस की अधिकतम पावर और 250 एनएम की पीक टॉर्क पैदा करती है।


EV Max के बैटरी पैक को 3.3kWh चार्जर से 15-16 घंटे में और 7.2kWh यूनिट से 5-6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। नई नेक्सॉन ईवी में 7.2kW AC फास्ट चार्जर दिया गया है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह मात्र 6.5 घंटे में फुल चार्ज की जा सकती है। वहीं जबकि कमर्शियली इस्तेमाल होने वाले 50kW DC चार्जर की चलते यह सिर्फ 56 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

फीचर्स की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max में नया इंटीरियर दिया गया है, वेटिंलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, डिस्प्ले के साथ ज्वेल्ड कंट्रोलर, एयर प्यूरिफायर, स्मार्टफोन वॉच इंटीग्रेशन और क्रूज कंट्रोल समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए नई नेक्सॉन ईवी मैक्स में 4 डिस्क ब्रेक, ईएसपी, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, ड्यूल एयरबैग, इमरजेंसी स्टॉप लाइट, रोलओवर मीटिगेशन, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, ISOFIX और अन्य फीचर्स शामिल हैं।

TATA Motors के पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल के वाइस प्रेसिडेंट आनंद कुलकर्णी ने मीडिया के साथ बातचीत में कंपनी की स्ट्रैटेजी और EV से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

क्या Nexon EV Max बाजार में Nexon EV की जगह लेगी?

नहीं। आनंद कुलकर्णी ने कहा, “Nexon EV Max मौजूदा ईवी का एक्टेंशन है।” Nexon EV वर्तमान में अपने प्राइस के चलते राज्य और राष्ट्रीय दोनों सब्सिडीज पर उपलब्ध है। यह ब्रांड के रूप में एक शहर के भीतर चलने वाले व्हीकल के रूप में स्थापित है, वहीं ईवी मैक्स लंबी दूरी यानी शहरों के बीच सफर के लिए तैयार है। इस पर भी सब्सिडी मिल रही है।

Nexon EV Max के जरिये कंपनी उस बाजार को भुनाएगी, जिसमें वर्तमान में MG ZS EV मौजूद (हालांकि जेडएस एक अच्छी डील है, लेकिन वह ज्यादा महंगी है) है। ईवी मैक्स 9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने का दावा करती है। यदि स्टैंडर्ड ईवी में कीमत को ध्यान में रखा गया है, तो ईवी मैक्स में रेंज पर जोर दिया गया है। इस प्रकार दोनों ही बाजार में बनी रह सकती हैं।

स्टैंडर्ड Nexon से इसका बैटरी पैक कैसे अलग है?

आनंद कुलकर्णी के मुताबिक, बैटरी के अतिरिक्त किलोवाट को समायोजित करने के उद्देश्य से बैटरी पैक और Nexon के पावरट्रेन के कुछ हिस्सों में बदलाव किया गया है। बाजार में बिक रही नेक्सॉन के सेल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एनर्जी रिकवरी और एनर्जी संरक्षण विधियों के जरिए नई Nexon EV Max की रेंज भी बढ़ाई गई है।

वजन में बदलाव और टायरों पर कम रोलिंग रेजिस्टैंस के जरिए एनर्जी लॉस को न्यूनतम किया गया है। इस प्रकार, बैटरी के आकार के हिसाब से उसका वजन नहीं बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।