Get App

Toyota Kirloskar की नई Urban Cruiser Hyryder की सीट बेल्ट में खराबी, कंपनी ने करीब 1,000 गाड़ियां वापस मंगाईं

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने एक बयान में कहा कि उसने फ्रंट सीट बेल्ट शोल्डर हाइट एडजस्टर प्लेट असेंबली की कमी की जांच के लिए कुछ अर्बन क्रूजर हाई राइडर की कुछ यूनिट के लिए एक रिकॉल ऑपरेशन शुरू किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 8:53 PM
Toyota Kirloskar की नई Urban Cruiser Hyryder की सीट बेल्ट में खराबी, कंपनी ने करीब 1,000 गाड़ियां वापस मंगाईं
Toyota Kirloskar ने नई Urban Cruiser Hyryder की 994 यूनिट को वापस मंगाईं

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने मंगलवार को कहा कि वह अपने हाल ही में लॉन्च किए गए मिड साइज (Mid-Size) स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) अर्बन क्रूजर हाई राइडर (Urban Cruiser Hyryder) की लगभग 994 यूनिट को वापस मंगा रही है। कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि गाड़ी में सीट बेल्ट (Seat Belt) के खराब हिस्से को ठीक किया जा सके।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने फ्रंट सीट बेल्ट शोल्डर हाइट एडजस्टर प्लेट असेंबली की कमी की जांच के लिए कुछ अर्बन क्रूजर हाई राइडर की कुछ यूनिट के लिए एक रिकॉल ऑपरेशन शुरू किया है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने एक बयान में कहा कि इस मॉडल की लगभग 994 गाड़ियों पर इस कमी के चलते कुछ असर पड़ सकता है। आगे की सीट बेल्ट शोल्डर हाइट एडजस्टर प्लेट असेंबली को इन गाड़ियों से बदला जाएगा।

ऑटोमेकर ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा और संतुष्टि के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप रिकॉल की शुरुआत की जा रही है। हालांकि, इसमें कहा गया है कि अब तक प्रभावित हिस्से के खराब होने की कोई जानकारी या शिकायत नहीं मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें