टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor -TKM) ने बुधवार को कहा कि वह जनवरी से अपने सभी कारों के दाम में बढ़ोतरी कर देगा। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत की वजह से यह इजाफा किया जा रहा है। ताकि इसके असर को कुछ कम किया जा सके।

कंपनी डोमेस्टिक मार्केट में ग्लैंजा (Glanza), अर्बन, क्रूजर (Urban Cruiser), इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) और फॉर्च्यूनर (Fortuner) समेत कई मॉडल बेचती है।
कच्चे माल समेत बढ़ती इनपुट लागत की वजह से कंपनी दाम बढ़ा रही है। क्योंकि लागत को कम करने का इसके अलावा कोई और दूसरा ऑप्शन नहीं है। TKM कंपनी ने एक बयान में कहा है कि बढ़ती लागत की वजह से पूरे प्रयास किए गए हैं कि ग्राहकों के ऊपर ज्यादा बोझ न पड़े। स्टील, तांबा, एल्युमिनियम और कीमती धातुओं जैसी कई वस्तुओं के दाम पिछले एक साल में काफी बढ़ गए हैं।
बता दें कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और होंडा कार (Honda Cars) जैसी कंपनियों ने पहले ही दाम बढ़ाने के बारे में संकेत दे चुकी हैं कि वे अगले महीने से कीमतों में बढ़ोतरी करेंगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।