Volkswagen की कारों में लग सकती है आग, 1 लाख गाड़ियों को कंपनी ने बुलाया वापस

फॉक्सवैगन ग्रुप (Volkswagen Group) ने दुनिया भर के बाजारों से अपनी 1 लाख प्लग-इन हाइब्रिड कारों को वापस बुलाया (Recall) है

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 8:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फॉक्सवैगन की ब्रांड ऑडी (Audi) के 24,400 वाहनों को वापस मंगाया गया है

फॉक्सवैगन ग्रुप (Volkswagen Group) ने दुनिया भर के बाजारों से अपनी 1 लाख प्लग-इन हाइब्रिड कारों को वापस बुलाया (Recall) है। कंपनी ने बताया कि इन कारों को आग लगने के खतरे के चलते वापस बुलाया गया है।

कंपनी ने बताया कि दुनिया भर में वोक्सवैगन Passat, Golf, Tiguan और Arteon के करीब 42,300 मालिकों को सूचित किया जाएगा। वहीं फॉक्सवैगन की ब्रांड ऑडी (Audi) के 24,400 वाहनों को वापस मंगाया गया है। इसके अलावा Seat और स्कोडा (Skoda) भी प्रभावित हैं।

कंपनी ने एक प्रवक्ता ने बताया, "पारंपरिक कम्बश्न इंजन को इलेक्ट्रिक ड्राइव से जोड़ने वाले वाहनों और अपर्याप्त इंसुलेटेड हाई-वोल्टेज बैटरी के कारण सॉकेट के जरिए चार्ज होने वाले वाहनों में आग लगने का खतरा होता है।"


यह भी पढ़ें- Income Tax को लेकर 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ये 5 नियम, हर टैक्सपेयर के लिए जानना है जरूरी

एक जर्मन अखबार में वहां के रेगुलेटर KBA का हवाला देते हुए कहा, "इंजन डिजाइन कवर को गलत तरीके बांधने से यह गर्म हिस्से के साथ संपर्क हो सकता है और बाद में आग लग सकती है।" अखबार ने यह भी बताया कि जर्मनी में ऐसे 16 मामले सामने आए थे। अखबार ने बताया कि वापस बुलाने के फैसले से फॉक्सवैगन के ब्रांड VW, ऑडी, seat और स्कोडा पर असर पड़ेगा।

फॉक्सवैगन वर्टुस की बुकिंग शुरू

इस बीच फॉक्सवैगन की नई सेडान वर्टुस (Volkswagen Virtus) की भारत में प्री-बुकिंग शुरू हुई है। यह बुकिंग कार के लॉन्च होने के पहले ही शुरू हो गई है। कस्टमर 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर कार को बुक करा सकते हैं। फॉक्सवैगन ने Virtus कार का उत्पादन भारत में ही शुरू किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।