Apple Store : भारत का पहला एपल (Apple) स्टोर जल्द ही मुंबई में खुलने वाला है। एपल ने ऐलान किया है कि वह भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोल रहा है और इसका नाम Apple BKC होगा। एपल काफी समय से भारत में अपना खुद का रिटेल स्टोर खोलने की योजना बना रहा था। एपल का यह रिटेल स्टोर Jio World Drive मॉल मुंबई में आधिकारिक तौर पर Apple BKC के नाम से खोला जाएगा। वहीं, इसकी पहली झलक भी सामने आ गई है। Apple BKC स्टोर अप्रैल में ही खुल जाएगा और Apple की कथित तौर पर बाद में नई दिल्ली में एक और रिटेल स्टोर खोलने की योजना है।
