Get App

Google ने इंदौर के इस तकनीकी विशेषज्ञ को दिया 65 करोड़ रुपए का इनाम, Android में 232 खामियों की थी खोज

ये टैकि 2019 से खामियों की रिपोर्ट कर रहे थे और अब तक प्लेटफॉर्म में 280 से ज्यादा वैलिड कमियों की पहचान की और उन्हें पेश किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2022 पर 9:03 PM
Google ने इंदौर के इस तकनीकी विशेषज्ञ को दिया 65 करोड़ रुपए का इनाम, Android में 232 खामियों की थी खोज
Google ने इंदौर के इस तकनीकी विशेषज्ञ को दिया 65 करोड़ रुपए का इनाम

इंदौर (Indore) स्थित तकनीकी विशेषज्ञ अमन पांडे (Aman Pandey) को पिछले साल अपने वल्नेरेबिलिटी रिवार्ड प्रोग्राम में शीर्ष शोधकर्ता (Top Researcher) होने के लिए Google की तरफ से 65 करोड़ रुपए से सम्मानित किया गया है। पांडे ने 2021 में एंड्रॉइड में 232 खामियों की खोज की।

एक ब्लॉग पोस्ट में, Google ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी रिसर्तर और Bugsmirror के फाउंडर और CEO 2019 से खामियों की रिपोर्ट कर रहे थे और अब तक प्लेटफॉर्म में 280 से ज्यादा वैलिड कमियों की पहचान की और उन्हें पेश किया।

पांडे, NIT भोपाल से बीटेक ग्रेजुएट, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, Java, एक सर्विस के रूप में सॉफ्टवेयर, और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में माहिर हैं। तकनीकी विशेषज्ञ लगभग चार सालों से सिक्योरिटी रिसर्च पर काम कर रहे हैं। साइबर सुरक्षा खतरों के खिलाफ लोगों को सुरक्षित करने के मकसद से उनकी कंपनी Bugsmirror भी शुरू की गई थी।

पांडे ने indianexpress.com को बताया, "इस तरह के प्रोग्राम (Google के) ने न केवल हमारी जैसी रिसर्च कंपनियों, बल्कि सामान्य यूजर्स को भी गोपनीयता और सिक्योरिटो रिसर्ज के महत्व को समझने में मदद की।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें