Get App

IBM ने की 8,000 कर्मचारियों की छंटनी! HR डिपार्टेमेंट में AI खा गया सैकड़ों लोगों की नौकरी

इस महीने की शुरुआत में, IBM ने लगभग 200 HR पॉजिशन को AI एजेंट के साथ बदल दिया, जो कर्मचारी के सवालों का जवाब देने, पेपरवर्क करने और HR डेटा को व्यवस्थित करने जैसे टास्क करने में निपुण हैं। इन AI-ऑपरेटेड एजेंटों की ज्यादा निगरानी की भी जरूरत नहीं होती और उन्हें कोस्ट कटिंग करते हुए, दक्षता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2025 पर 1:35 PM
IBM ने की 8,000 कर्मचारियों की छंटनी! HR डिपार्टेमेंट में AI खा गया सैकड़ों लोगों की नौकरी
IBM ने की 8,000 कर्मचारियों की छंटनी! HR डिपार्टेमेंट में AI खा गया सैकड़ों लोगों की नौकरी

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, IBM ने हाल ही में लगभग 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें ज्यादातर कर्मचारी कंपनी के HR डिपार्टमेंट से निकाले गए। ऐसे बताया जा रहा है कि अमेरिका की टेक दिग्गज में इतनी बड़ी छंटनी का सबसे कारण AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। IBM ने बैक-ऑफिस रोल में AI के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है।

इस महीने की शुरुआत में, IBM ने लगभग 200 HR पॉजिशन को AI एजेंट के साथ बदल दिया, जो कर्मचारी के सवालों का जवाब देने, पेपरवर्क करने और HR डेटा को व्यवस्थित करने जैसे टास्क करने में निपुण हैं। इन AI-ऑपरेटेड एजेंटों की ज्यादा निगरानी की भी जरूरत नहीं होती और उन्हें कोस्ट कटिंग करते हुए, दक्षता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया है।

वर्कफोर्स मैनेजमेंट में बदलाव

यह निर्णय IBM के अपने वर्कफोर्स मैनेजमेंट में बड़े बदलाव का एक हिस्सा है। IBM के CEO अरविंद कृष्ण ने ऑटोमेशन पर कंपनी की बढ़ती निर्भरता पर खुलकर चर्चा की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने जिक्र किया कि बिजनेस प्रोसेस को सुव्यवस्थित करने के लिए AI को "बहुत तेजी से" अपनाया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें