Get App

Ram Mandir: राम मंदिर समारोह में 'VIP एंट्री' के लिए आपके WhatsApp पर भी आया ये मैसेज! तो हो जाएं सावधान, लग सकता है चूना

Ram Mandir Inauguaration: साइबर अपराधी निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए इस आयोजन पर नजर गड़ाए हुए हैं। साइबर अपराधी और ऑनलाइन ठग 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में मुफ्त VIP एंट्री दिलाने का दावा करते हुए WhatsApp मैसेज भेज रहे हैं। कुछ मैसेज यूजर्स को 22 जनवरी को राम मंदिर में एंट्री के लिए अपनी डिटेल दर्ज करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2024 पर 9:37 PM
Ram Mandir: राम मंदिर समारोह में 'VIP एंट्री' के लिए आपके WhatsApp पर भी आया ये मैसेज! तो हो जाएं सावधान, लग सकता है चूना
Ram Mandir: राम मंदिर समारोह में 'VIP एंट्री' के लिए आपके WhatsApp पर भी आया ये मैसेज! तो हो जाएं सावधान, लग सकता है चूना

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) का 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह 22 जनवरी को होना है। राम लला के अभिषेक समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक हफ्ते पहले 16 जनवरी को शुरू होंगे। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होने की उम्मीद है। क्योंकि राम मंदिर की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसलिए साइबर अपराधी निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए इस आयोजन पर नजर गड़ाए हुए हैं।

साइबर अपराधी और ऑनलाइन ठग 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में मुफ्त VIP एंट्री दिलाने का दावा करते हुए WhatsApp मैसेज भेज रहे हैं। कुछ मैसेज यूजर्स को 22 जनवरी को राम मंदिर में एंट्री के लिए अपनी डिटेल दर्ज करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं।

इसमें दावा किया गया है कि ये मैसेज राम जन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से आम जनता को 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का निमंत्रण है। इसी तरह का एक और WhatsApp यूजर्स से एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहता है।

इन मैसेज में 'Ram Janmabhoomi Grihsampark Abhiyan.APK' लेबल वाली एक APK (एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज) फाइल शामिल है। दूसरे मैसेज में यूजर्स से VIP एक्सेस लेने के लिए "Ram Janmabhoomi Grihsampark Abhiyan" APK फाइल इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें