स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन्स Galaxy S23 सीरीज़ को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिसमें Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra शामिल है। Galaxy S23 की भारत में कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Galaxy S23 Plus की कीमत 94,999 रुपये और Galaxy S23 Ultra की कीमत 1,24,999 रुपये से शुरू होती है। गैलेक्सी एस23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग 2 फरवरी से सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी। फोन चार कलर ऑप्शन- फैंटम ब्लैक, ग्रीन, क्रीम और लैवेंडर में आते हैं। आइए जानते हैं इनमें क्या खास है।
Samsung Galaxy S23 Ultra में क्या है खास
Samsung Galaxy S23 Ultra में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। यह 6.8-इंच QHD+ डिस्प्ले 3088 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन, डायनामिक AMOLED पैनल और 120hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है। गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा की तरह गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा S पेन के सपोर्ट के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज के साथ है। यह डिवाइस 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज और 12GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है।
यह रियल टाइम रे ट्रेसिंग और वेपर कूलिंग चैंबर को भी सपोर्ट करता है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में एक इन-हाउस डेवलप्ड 200-मेगापिक्सल कैमरा है जो दो 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरे के साथ आता है। आगे की तरफ S23 Ultra में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S23, S23 Plus में मिलेंगे ये फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी S23 और S23 Plus में समान डिज़ाइन है, प्लस मॉडल में बड़ी स्क्रीन है। गैलेक्सी एस23 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है जबकि एस23 प्लस में 2340x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच का एफएचडी+ डिस्प्ले है। ये दोनों फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आते हैं जो 8GB रैम + 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ हैं। S23 तीन वेरिएंट्स में आता है - 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज। दूसरी ओर, S23 Plus केवल दो वेरिएंट्स में आता है - 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज।
इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सैमसंग गैलेक्सी एस23 में 3900 एमएएच की बैटरी है, जबकि एस23 प्लस में 4700 एमएएच की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।