संयुक्त राज्य अमेरिका में TikTok की सर्विसेज खत्म हो गई हैं। ऐप ने शनिवार देर रात से काम करना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं रविवार को लागू होने वाले कानून से पहले Apple और Google के ऐप स्टोर से भी यह गायब हो गया। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका में TikTok के 17 करोड़ यूजर थे। हालांकि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद TikTok को प्रतिबंध से संभवत: 90-दिन की राहत देंगे। इस बारे में TikTok ने अपने ऐप पर एक नोटिस के जरिए जानकारी दी है।
