Global market:ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत,SGX निफ्टी और Dow Futures फ्लैट

कल Dow रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। S&P 500 और Nasdaq ने भी इंट्राडे में नया शिखर छुआ.

अपडेटेड Oct 27, 2021 पर 10:22 AM

GLOBAL बाजारों से  मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में सुस्ती है। SGX निफ्टी और Dow Futures फ्लैट कारोबार करते दिख रहे हैं। S&P 500 कल हल्की बढ़त के बीच नए शिखर पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों पर नजर डालें तो कल Dow रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। S&P 500 और Nasdaq ने भी इंट्राडे में नया शिखर छुआ
था। अमेरिका में कंपनियों के नतीजे अनुमान से अच्छे आ रहे हैं। 3M, UPS, GE के नतीजे अनुमान से अच्छे  रहे हैं। Alphabe के भी अनुमान से अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। Twitter के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं।

उधर चीन ने Evergrande को कर्ज भुगतान का आदेश दिया है। अमेरिका ने चीन की टेलीकॉम कंपनियों पर रोक लगाई है। अब चीनी टेलीकॉम कंपनियां US में काम नहीं कर पाएंगी। इस बीच अमेरिका में सुपररिच पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी है। कल के कारोबार में Dow 16 अंकों की तेजी के साथ 35757 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 8 अंक बढ़कर 4575 पर लबंद हुआ था। जबकि Nasdaq 9 अंक बढ़कर 15236 पर बंद हुआ था। उधर Brent crude 86 डॉलर के आसपास दिख रहा है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।  SGX NIFTY 32 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.62 फीसदी गिरावट के साथ 28,924.80 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.30 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। ताइवान का बाजार मामूली बढ़त के साथ 17,035.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.93 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,795.17 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.57 फीसदी की कमजोरी  दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट पूरी तरह से सपाट दिख रहा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।