मार्केट्स

US Elections 2024 : एक गिलहरी की मौत बना चुनावी मुद्दा!

ये कोई मामूली गिलहरी नहीं थी। इंस्ट्राग्राम पर इसके 540,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। मामला ये है कि इस गिलहरी को सरकारी अधिकारियों ने इसके मालिक के घर से पकड़ लिया और पिछले हफ्ते इच्छामृत्यु दे दी गई। उसकी मौत डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के लिए एक चुनावी मुद्दा बन गई है, जो खुद कुछ हफ्ते पहले अपने इस दावे को लेकर कटघरे में थे कि ओहियो में अप्रवासी बिल्लियां खा रहे हैं