Get App

व्यापार

लिस्टिंग पर नहीं बनेगा पैसा, फिर भी खरीदने की सलाह

#marketsmood Hyundai India का IPO 15 अक्टूबर को खुल रहा है। लेकिन इस आईपीओ के खुलने से पहले इसके GMP ने निवेशकों का मूड ऑफ कर दिया है। IPO के साथ दिक्कत ये है कि इसके GMP में जो गिरावट शुरू हुई है वो लगातार जारी है। अब फिर से इसमें 3 फीसदी की गिरावट आ गई है। ग्रे मार्केट में Hyundai India के अनलिस्टेड शेयरों का GMP अभी 65 रुपए है। जबकि सितंबर के आखिरी हफ्ते में इसका GMP 570 रुपए था। वैसे मार्केट एक्सपर्टस का कहना है कि कभी भी किसी IPO में निवेश का फैसला उसके GMP को देखकर नहीं बल्कि कंपनी के फाइनेंशियल्स को देखकर करना चाहिए। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहिए।

नए वीडियो

अधिक देखें →

सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मनीकंट्रोल वीडियो का एक संग्रह।