मार्केट्स

IT Stocks: Infosys या TCS, कहां पैसा लगाना चाहिए!

भारतीय IT शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखी गई। एक दिन पहले 17 सितंबर को ही निफ्टी आईटी ने अपना नया High बनाया था लेकिन आज 18 सितंबर को इस सेक्टर का एक भी शेयर हरे निशान में बंद नहीं हो पाया। आखिरी इतनी बड़ी गिरावट की वजह क्या रही। और इस गिरावट में क्या आईटी शेयरों से दूर रहना चाहिए या फिर इसे निवेश का मौका समझना चाहिए। आज हम इसकी पूरी डिटेल जानेंगे ताकि आईटी शेयरों के लिए आगे अपनी रणनीति बना सकें। सबसे पहले आप हमें कॉमेंट करके बताइए कि क्या आपके पोर्टफोलियो में कोई आईटी शेयर है?