मार्केट्स

मार्केट गिरे तो मौके का फायदा उठा लें!

Nilesh Shah Stock Picks | ईरान और इजरायल के युद्ध में अमेरिका के कूदने से जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है। इस जंग के चलते क्रूड सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका है। क्रूड की तेजी से भारतीय बाजारों का मूड कितना बिगड़ सकता है। युद्ध के माहौल में निवेशकों को क्या करना चाहिए? किन थीम्स पर भरोसा करना चाहिए? इन्हीं सब पर चर्चा करते हुए कोटक महिंद्रा एएमसी (Kotak Mahindra AMC) के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने निवेशकों से कहा कि ट्रेडिंग करना छोड़िए और निवेश करना शुरू कीजिए।