ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में पिछले 11 में से 9 दिन गिरावट आई है। इसके साथ ही शेयर का भाव पहली बार 100 रुपये के नीचे चला गया। कंपनी के शेयर आज 30 सितंबर को शुरुआती कारोबार में करीब 4% गिरकर 98.4 रुपये पर आ गए। ऐसे में निवेशकों के मन में यही सवाल है कि और कितना गिरेगा ये शेयर.