मार्केट्स

Paytm में अचानक क्यों आई 13% तेजी

Paytm Share Price: अप्रैल-जून 2024 तिमाही में वन97 कम्युनिकेशंस का शुद्ध घाटा और बढ़ गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा एक साल पहले के 358.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 840 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 36 प्रतिशत घटकर 1,502 करोड़ रुपये रह गया। हाल ही में कंपनी ने एन वी श्रीनिवासन को पेटीएम मनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है