Get App

व्यापार

ICICI Bank में क्या अभी पैसे लगाना चाहिए!

आईसीआईसीआई बैंक का प्रदर्शन जून तिमाही में शानदार रहा है। बैंक का मुनाफा साल दर साल आधार पर 15 फीसदी बढ़ा है। एडवान्सेज की ग्रोथ भी अच्छी रही। ज्यादातर कारोबारी मोर्चों पर आईसीआईसीआई बैंक अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा है। इसका असर 21 जुलाई को बैंक के शेयरों पर दिखा। मार्केट ओपन होने पर बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिला। फिर, पूरे दिन शेयरों में तेजी बनी रही। 2:45 बजे बैंक का शेयर 2.67 फीसदी के उछाल के साथ 1,463 रुपये पर चल रहा था। एक साल में इस शेयर ने करीब 18 फीसदी रिटर्न दिया है, जो निफ्टी और सेंसेक्स के रिटर्न से काफी ज्यादा है।

नए वीडियो

अधिक देखें →

सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मनीकंट्रोल वीडियो का एक संग्रह।