Stock Market: 16 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market Today: शेयर बाजार में आज 13 दिसंबर को सप्ताह के आखिरी दिन भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी ने पहले हाफ में गिरावट के बाद जोरदार वापसी की। सेंसेक्स तो दिन के निचले स्तर से करीब 1900 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी बढ़कर 24,750 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.28 लाख करोड़ बढ़ गई