Stock Market: 25 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 24 अक्टूबर को लगभग सपाट बंद हुए। FMCG और IT शेयरों में बिकवाली से दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये घट गई