Stock Market: 26 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market Today: आखिरी घंटे में आई जोरदार तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 25 सितंबर को नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के लिए आज का कारोबारी दिन अच्छा नहीं रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.53 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.35 फीसदी गिरकर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को दिन भर में करीब 83,000 करोड़ का घाटा हुआ