मार्केट्स

Share Market News: इन 5 कारणों से शेयर बाजार बना रॉकेट

आखिरकार वो दिन आ गया जिसका इंतजार शेयर मार्केट के निवेशकों को लंबे समय से था। 1 जून को पहले एग्जिट पोल ने ये साबित कर दिया था कि तीसरी बार भी मोदी सरकार आ रही है। और इस बात की खुशी मार्केट ने जाहिर भी की। 3 जून को जब शेयर बाजार खुला तो सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखी गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2507 यानि करीब 3.29 फीसदी बढ़कर 76,468.78 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50, 733.20 अंक यानि करीब 3.25 फीसदी बढ़कर 23,263.90 पर बंद हुआ।