Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 6 अक्टूबर से बोली के खुल गया है। कंपनी ने करीब 15,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया है। ये साल 2025 का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे बड़ा आईपीओ पिछले साल हुंडई मोटर इंडिया ने लॉन्च किया था। टाटा कैपिटल के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पहले ही दिन अब तक यह आईपीओ करीब 40% तक सब्सक्राइब हो चुका है। लेकिन इस सबके बावजूद टाटा कैपिटल के वैल्यूएशन को लेकर ब्रोकरेज फर्म कुछ बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं? टाटा कैपिटल का यह आईपीओ कैसा है? इसका वैल्यूएशन महंगा है या सस्ता? आईपीओ में निवेश के लिए निवेशकों की क्या रणनीति होनी चाहिए और बजाज फाइनेंस जैसी अपनी राइवल कंपनियों के मुकाबले, टाटा कैपिटल कहां बैठती है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं।