मार्केट्स

Titan : शेयरों में तेजी के बावजूद क्यों सहमे हैं एक्सपर्ट

Titan Company Shares: टाइटन कंपनी की मार्केट वैल्यू बीते 21 नवंबर को 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई। स्टॉक में इस साल अबतक करीब 34% की जोरदार तेजी देखी गई है और नवंबर में यह स्टॉक करीब 6% बढ़ा है। NSE पर आज कारोबार के दौरान स्टॉक ने अपने 52-हफ्तों का नया उच्च स्तर छुआ और 3,441.45 रुपये पर पहुंच गया। क्या टाइटन कंपनी के शेयरों में यह तेजी आगे भी जारी रहेगी?