मार्केट्स

वापस आया AGR बकाये का भूत, बेच दें शेयर?

Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम कंपनियों के सामने एक बार फिर से AGR बकाया का भूत खड़ा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने एक फैसले से इन कंपनियों की लगभग बची-खुची आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी। इस फैसले से सबसे अधिक नुकसान में रहीं वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर्स। फैसला आने के एक घंटे के अंदर ही वोडाफोन आइडिया की मार्केट वैल्यू करीब 13,500 करोड़ रुपये घट गई थी