भारतीय शेयर बाजार आज 3 अक्टूबर को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडिल ईस्ट में तनाव और नए F&O नियमों के चलते बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स1769 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 547 अंकों का गोता लगाकर 25,250 पर आ गया। इसके चलते निवेशकों को आज 9.5 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का झटका लगा। तो चलिए जानते हैं आज बाजार गिरने के 4 बड़े कारण.