मार्केट्स

Trump का जीतना Share Market के लिए ट्रंप कार्ड!

सभी की निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल (Emkay Global) का मानना है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीतते हैं, तो भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों के लिए एक छोटी रैली देखने को मिल सकता है।