COVID-19 Update: रॉयल कैरिबियन ग्रुप के क्रूज पर 48 लोग मिले कोविड पॉजिटिव, मचा हड़कंप

रॉयल कैरिबियन ग्रुप शनिवार को कैरिबियाई देशों की यात्रा से मियामी लौटा था

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 10:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिम्फनी क्रूज पर 6,000 लोग सवार थे, जो दुनिया के सबसे बड़े क्रूज में से एक है

अमेरिकन क्रूज कंपनी रॉयल कैरिबियन ग्रुप (Royal Caribbean Group) ने सोमवार को बताया कि उसके एक क्रूज में 48 लोग कोरोना पॉजिटिव (COVID-19 Positove) पाए गए हैं। यह क्रूज शनिवार को यात्रियों को लेकर अमेरिका के तटीय शहर मियामी (Miami) पहुंचा था। क्रूज का नाम 'सिम्फनी ऑफ द सी (Symphony of the Seas)' है।

कंपनी ने बताया कि जो यात्रियों पॉजिटिव पाए गए हैं, वे सभी बिना लक्षण वाले या हल्के लक्षण वाले मरीज हैं। कंपनी ने बताया क्रूज पर एक यात्री के कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उस यात्री के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान करके टेस्ट कराया गया, जिसमें 48 लोग संक्रमित पाए गए।

कंपनी ने बताया संक्रमित पाए गए लोगों में से एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी ने कोविड टीके की पूरी डोज ली हुई है। जबकि क्रूज पर मौजूद 95% यात्री कोविड की पूरी डोज ले चुके हैं। कंपनी ने बताया, "सभी लोगों को तुंरत क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी यात्री बिना लक्षण वाले या फिर हल्के लक्षण वाले संक्रमित हैं। हम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।" क्रूज जहाज पर 6,000 लोग सवार थे, जो दुनिया के सबसे बड़े जहाजों में से एक है।


World Economic Forum की सालाना बैठक स्थगित, Omicron के डर से लिया फैसला

यह मामला ऐसे समय में आया है जब क्रूज इंडस्ट्री कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद लंबे समय तक बंद रहने से हुए नुकसान से धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रही है। कोरोना महामारी की शुरुआत में ऐसे कई मामले आए थे, जब क्रूज में लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए, लेकिन कई देशों ने संक्रमण फैलने के डर से उन यात्रियों को अपने यहां इलाज के लिए उतरने की इजाजत देने से मना कर दिया था।

रॉयल कैरिबियन ग्रुप के शेयरों में सोमवार को 3.2 पर्सेंट की गिरावट के साथ 70.06 डॉलर तके भाव पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी ने बताया कि इस मामले से उसके दूसरे क्रूज शिप की ट्रैवल टाइमलाइन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने बताया कि सिम्फनी क्रूज भी कैरिबियाई देशों की करीब एक हफ्ते की यात्रा के बाद मियामी लौट आया है और इस मामले से उसकी यात्रा प्रभावित नहीं हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।