Get App

Global Peace Index 2021: दुनिया का सबसे 'अशांत' देश है अफगानिस्तान, देखिए 'शांतिपूर्ण' देशों की लिस्ट

भारत 135वें नंबर पर है, इसका पीस इंडेक्स स्कोर 2.553 है, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान को 150वां स्थान मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2021 पर 12:04 PM
Global Peace Index 2021: दुनिया का सबसे 'अशांत' देश है अफगानिस्तान, देखिए 'शांतिपूर्ण' देशों की लिस्ट

World Most and Least Peaceful Countries Ranke: अफगानिस्तान (Afghanistan) इस समय दुनिया का सबसे अशांत देश है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) ने अपने 15वें ग्लोबल पीस इंडेक्स 2021 (Global Peace Index 2021) में दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों का पता लगाने के लिए 163 स्वतंत्र देशों को इस लिस्ट में जगह दिया है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2021 के मुताबिक, अफगानिस्तान पृथ्वी पर सबसे कम शांतिपूर्ण वाला देश है। भारत को इस रैंकिंग में 135वां स्थान मिला है। देखिए, सबसे शांतिपूर्ण देशों (Peaceful Countries Ranke) की लिस्ट...

- आइसलैंड (Iceland) दुनिया का सबसे शांत देश है, इसका ग्लोबल पीस इंडेक्स स्कोर (Peace Index Score) 1.1 है।

- इस लिस्ट में न्यूजीलैंड को दूसरा स्थान मिला है, इसका पीस इंडेक्स स्कोर 1.253 है।

- ग्लोबल पीस इंडेक्स 2021 की लिस्ट में डेनमार्क को तीसरा रैंक मिला है। इस देश का स्कोर 1.256 है।

- इस लिस्ट में पुर्तगाल चौथे नंबर पर है। इसका पीस इंडेक्स स्कोर 1.267 है।

- स्लोवेनिया को शांतिपूर्ण देशों की लिस्ट में 5वां नंबर मिला है।

- इराक को इस लिस्ट में 159वां स्थान मिला है। इसका पीस इंडेक्स स्कोर 3.257 है।

- इस रैंकिंग में दक्षिण सूडान 160वें नंबर पर है। इस देश का पीस इंडेक्स स्कोर 3.363 है।

- सीरिया इस लिस्ट में 161वें नंबर पर है। इस अशांत देश का स्कोर 3.371 है।

- इस लिस्ट में यमन को 162वां रैंक मिला है। इसका पीस इंडेक्स स्कोर 3.407 है।

- शांतिपूर्ण देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान सबसे नीचे 163वें नंबर पर है। हिंसाग्रस्त देश का स्कोर 3.631 है।

- भारत 135वें नंबर पर है। इसका पीस इंडेक्स स्कोर 2.553 है, जबकि जबकि पड़ोसी देश चीन ने 100वां स्थान हासिल किया है।

- इसके अलावा बांग्लादेश ने 91वें स्थान पर कब्जा कर लिया और पाकिस्तान 150वें स्थान पर भारत से नीचे है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें