Afghanistan Crisis Live Updates: काबुल हवाई अड्डे के बाहर हुआ विस्फोट, नुकसान का अभी पता नहीं

Afghanistan Taliban Crisis के पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़ रहें MoneyControl हिंदी के साथ

अपडेटेड Aug 26, 2021 पर 7:50 PM
Story continues below Advertisement

पश्चिमी बलों से बचाव की उम्मीद में 31 अगस्त की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर रोज हजारों अफगान नागरिक वहां से निकलने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और उसके आसपास अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। आज जारी एक अलर्ट में अमेरिकी दूतावास का कहना है कि अमेरिकियों को हवाई अड्डे पर आने से बचना चाहिए और जो लोग पहले ही हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं उन्हें "तुरंत" निकल जाना चाहिए। ये अलर्ट अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अपनी G-7 बैठक के दौरान आसन्न ISIS खतरे के बारे में बोलने के एक दिन बाद आया है। इस बीच, भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ान आज काबुल से निकाले गए लोगों के एक और जत्थे को वापस लाने के लिए तैयार है।

Afghanistan Crisis Live Updates:

- अमेरिका के सार्वजनिक मामलों के रक्षा सचिव के सहायक जॉन किर्बी ने बताया कि काबुल हवाई अड्डे के बाहर विस्फोट, हताहतों की संख्या इस समय स्पष्ट नहीं है।


- विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी ब्रीफिंग के आखिर में कहा कि भारत इस समय अफगानिस्तान में अराजकता पर "वेट एंड वॉच" की नीति अपना रहा है। उनके भाषण के बाद, सभी विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से अफगानिस्तान में संकट पर सरकार की स्थिति पर बधाई दी और भारत के निकासी कार्यक्रम के लिए जयशंकर की सराहना की।

- सरकार ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के नेताओं को युद्ध से तबाह देश में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान की स्थिति से अवगत कराया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले हफ्ते तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान की ताजा स्थिति के बारे में नेताओं को जानकारी दी। जयशंकर के अलावा, केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी भी संसद भवन में हुई इस ब्रीफिंग के दौरान मौजूद रहे। अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत रुद्रेंद्र टंडन और विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने भी अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति पर हुई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया।

- TOLO न्यूज के रिपोर्ट जियार खान याद ने अपनी मौत की खबरों का खंडन किया है। पत्रकार ने कहा, "रिपोर्टिंग के दौरान मुझे काबुल के न्यू सिटी में तालिबान ने पीटा था। कुछ लोगों ने मेरी मौत की खबर फैला दी है, जो झूठी है।"

 

- अफगानिस्तान के काबुल में हाजी याकूब चौराहे पर गरीबी, बेरोजगारी पर रिपोर्टिंग करते हुए TOLO के न्यूज रिपोर्टर जियार याद की तालिबान ने काबुल में हत्या कर दी और उनके कैमरामैन को तालिबान ने पीटा था।

- अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि तालिबान ने काबुल हवाईअड्डे के आस-पास पहुंच और नियंत्रण के अपने कदमों को मजबूत कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अफगानिस्तान में लोगों तक पहुंचने का एकमात्र जरिया हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, "तालिबान ने अपनी चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और वे भीड़ को कंट्रोल करने में जुट गए हैं... हमने कल अनुमान लगाया कि भीड़ पिछले दिनों की तुलना में लगभग आधी है।"

- ब्रिटिश सरकार अफगानिस्तान में अपने नागरिकों को आतंकवादी हमले के चल रहे और हाई रिस्क का हवाला देते हुए काबुल हवाई अड्डे से दूर रहने की चेतावनी दे रही है। विदेश कार्यालय का कहना है कि हवाई अड्डे के क्षेत्र में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए और आगे की सलाह का इंतजार करना चाहिए।

- अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन से ये सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि तालिबान, जो अब अफगानिस्तान का वास्तविक शासक है, पाकिस्तान को अस्थिर न करें और परमाणु हथियार हासिल न करें। सांसदों ने मांग की कि बाइडन को अफगानिस्तान में क्या हुआ और आगे बढ़ने की उनकी क्या योजना है, इससे जुड़े अहम सवालों का जवाब देना चाहिए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।